फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे इंजीनियर्स ने दिया धरना

Thu, 21 Jan 2016 01:15 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को नार्थ ईस्टर्न रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन ने डीआरएम ऑफिस के सामने धरना दिया। इस संबंध में डीआरएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

इंजीनियर आरबी सागर ने कहा कि रेलवे इंजीनियर्स को ग्रुप बी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है, जबकि केंद्र के अन्य सभी विभागों में यह व्यवस्था लागू है। उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। इंजीनियर पवन वर्मा, एएन त्रिपाठी ने कहा कि जब तक ग्रुप सी के जूनियर इंजीनियर्स को ग्रुप बी का दर्ज नहीं मिल जाता, तब तक पूर्वोत्तर रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन के इंजीनियर्स आदेश का विरोध करते रहेंगे। इस बाबत मंडल रेल प्रबंधक चंद्र मोहन जिंदल को ज्ञापन भी सौंपा गया। धरने पर आर बी सागर, एनके त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किए। ज्ञापन देते समय एनएस कटियार, नीरज कुमार, डीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें