फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों पर हाईकमान की मुहर

Thu, 21 Jan 2016 01:14 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा हाईकमान ने जिला संगठन से भेजी गई ब्लाक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशियों की सूची पर ही अपनी मुहर लगा दी। इसी के साथ ही अब सपा में ब्लाक प्रमुख के टिकट को लेकर भ्रम की स्थिति खत्म हो गई है।
विज्ञापन

जिला संगठन की ओर से भेजी गई ब्लाक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशियों की सूची पर लखनऊ में चयन कमेटी ने साक्षात्कार लिया गया था। इसके बाद हाईकमान ने 15 ब्लाकों में जिला संगठन के भेजे गए नामों पर अपनी स्वीकृति दे दी है।
सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने बताया कि ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों का चयन कमेटी ने सर्वसम्मति से किया था। प्रत्याशी चयन करने में बीडीसी के बहुमत का फार्मूला रखा गया था। जिस ब्लाक में जिसके साथ ज्यादा बीडीसी थे, उस ब्लाक में उसी को मजबूत मानकर प्रत्याशी बनाया गया। चयन कमेटी में वीरपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, विधायक अताउर्रहमान, सियाराम सागर, शहजिल इस्लाम, प्रमोद विष्ट, संजीव यादव, जफरबेग शामिल थे।  
विज्ञापन

ये चयनित हुए
सपा प्रत्याशी के रूप में आलमपुर जाफराबाद में आदेश यादव गुड्डू, मझगवां में ममता देवी, रामनगर में अनुराधा यादव, नवाबगंज में विनोद कुमार, भदपुरा में पुरुषोत्तम नारायण, फरीदपुर में सीमा यादव, भुता में जगमोहन सिंह, बिथरी चैनपुर में विजेंद्र सिंह, बहेड़ी में कनक चौधरी, दमखोदा में परवीन सिद्दीकी, शेरगढ़ में सुमनलता सिंह, क्यारा में चौधरी धर्मपाल सिंह, फतेहगंज पश्चिमी में प्रीती यादव, भोजीपुरा में योगेश कनौजिया और मीरगंज में राजीव गुप्ता ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें