फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार साल से एक ही स्थान पर डटे रेलवे कर्मचारी हटाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चार साल से एक ही स्थान पर डटे रेलवे कर्मचारियों को हटाकर दूसरे स्थानों पर तैनाती दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद मंडल में ऐसे रेलवे कर्मचारियों का प्रत्येक विभाग से ब्योरा जुटाने का काम शुरू हो गया है। बरेली समेत मुरादाबाद मंडल में पांच हजार से ज्यादा रेलवे कर्मचारी आदेश से प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

रेलवे में काम का जिम्मा संचालन, कॉमर्शियल, इंजीनियरिंग, इलेक्टि्रक आदि अलग-अलग विभागों का है। पे-बिल यानी वेतन शाखा, कमर्शियल क्लर्क, इंजीनियरिंग समेत विभिन्न विभागों में तैनात कई एसएसई इंचार्ज ऐसे हैं जिनको एक ही स्थान पर तैनाती को चार साल से ज्यादा बीत चुके हैं। रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद मंडल स्तर पर इनका ब्योरा एकत्र करने का काम शुरू हो गया है। बरेली में भी ऐसे कर्मचारियों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें