फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: संदिग्ध हालात में रेलवे कर्मचारी की मौत, गले में फंसी थी वाईफाई की केबल

Tue, 27 Oct 2026 07:57 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
तनवीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरेली की मिशन कॉलोनी में 47 वर्षीय रेलवे कर्मचारी तनवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वाईफाई की केबल में उनका गला फंसा मिला। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की मिशन कॉलोनी निवासी तनवीर सिंह मुरादाबाद में रेलवे विभाग में सीनियर कैशियर के पद पर तैनात थे। करीब एक महीने पहले उनके चाचा की मौत हो गई थी। 

तनवीर अपने चाचा से बेहद लगाव रखते थे, उनकी मौत के बाद से तनवीर अधिक शराब पीने लगे थे। सोमवार रात भी वह नशे की हालत में घर में घुसे। इसी दौरान घर में लगी वाई-फाई की केबल उनके गले में फंस गई, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


पत्नी व अन्य परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मौत हो गई। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया, किसी तरह का कोई आरोप फिलहाल नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें