फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलकर्मी ने जहर खाकर दी जान, बैंक मैनेजर पर धमकी देने का आरोप

Thu, 08 May 2025 02:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली मैन के पद पर तैनात अमित पाल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उनके परिजनों ने बैंक मैनेजर पर धमकी देने और परेशान करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतक अमित पाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पीपल साना चौधरी निवासी 28 वर्षीय अमित पाल ने बैंक मैनेजर की धमकियों से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। अमित पाल भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली मैन के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


मृतक के भाई सुनील का आरोप था कि अमित को स्टेट बैंक शाखा का मैनेजर बीते कई दिनों से खाते में 16 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर परेशान कर रहा था। मैनेजर ने अमित के खाते में हुए लाखों के लेनदेन को नंबर दो का पैसा बताकर अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। साथ ही उसकी नौकरी खत्म कराने की भी धमकी दी।

इस मानसिक तनाव से परेशान होकर अमित ने मंगलवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी नीलम खाना लेकर कमरे में पहुंची, तब अमित ने जहर खाने की बात बताई। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को नहीं दी तहरीर 
मृतक के पिता मोहनलाल ने बताया कि अमित को नौ साल पहले बीआरएस योजना के तहत रेलवे में नौकरी मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे को बैंक मैनेजर की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आरोप पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। 

मृतक के खिलाफ साइबर सेल में दर्ज थी रिपोर्ट दर्ज
बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि मृतक के खाते में 16 लाख का लेनदेन था। साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज थी, जिससे उसका खाता होल्ड पर था। घटना से बैंक का कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें