फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आधे घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग, लगी वाहनों की कतार

विज्ञापन
रेलवे बूम के नीचे से बाइक निकालते हुए
विज्ञापन
बिशारतगंज। कस्बे का पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग 6ए मंगलवार को शाम चार बजे करीब आधा घंटे से अधिक समय तक बंद रही। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान बाइक सवार जान जोखिम में डालकर रेलवे क्रॉसिंग के बूम के नीचे से बाइक निकलते रहे। बताया जाता है कि इफको खाद फैक्टरी से आने वाली माल गाड़ियों के इंजन की शंटिंग के कारण रेलवे स्टेशन के दोनों ओर के क्रॉसिंग रोजाना इसी तरह से बंद रहते हैं। इस कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों का कहना है कि इमरजेंसी मरीजों की जान कई बार रेलवे क्रॉसिंग के अधिक देर तक बंद रहने के कारण जान पर बन आती है। संवाद
विज्ञापन

अब तक शुरू नहीं हो सका ओवरब्रिज बनाने का काम
बताया जाता है कि रेलवे क्रॉसिंग 6ए, जो कि अलीगंज-सिरौली मार्ग को बरेली-बदायूं मार्ग से जोड़ता है, पर ओवरब्रिज (सबवे) प्रस्तावित है। ओवरब्रिज बनाने के लिए नापतोल भी हो चुकी है, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका है। रेलवे क्रॉसिंग 6 बी पर अंडरपास प्रस्तावित है। कुछ माह पूर्व चंदौसी से आए रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने अंडरपास बनाने के लिए नापतोल की थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ती में चला गया। आंवला सांसद नीरज मौर्य लोकसभा में कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं।

रेलवे बूम के नीचे से बाइक निकालते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें