सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी
आरपीएफ पुलिस चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि क्रॉसिंग और स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण को हटाया गया। रेलवे की तरफ से बिलपुर रोड पर दीवार बनाई गई है। आरपीएफ पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि कस्बे की तरफ भी एक और सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। अगर कोई रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।