फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली तक यात्रियों को मिल जाएगी एक और डेमू

विज्ञापन
demu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अभी तक दस कोच की एक डेूमू का संचालन होता था
विज्ञापन

अब 12 कोच की एक और डेमू का प्रस्ताव बोर्ड में भेजा

बरेली। यात्रियों और डेली पैसेंजरों को भीड़भाड़ से निजात दिलाने के लिए जल्द ही लालकुआं तक 12 कोच की नई डेमू ट्रेन का संचालन किया जाएगा। दिवाली के आसपास ये ट्रेन दौड़ने लगेगी। जिसमें दस कोच यात्रियों के लिए होंगे। अभी तक दस कोच वाली एक ही डेमू का संचालन होता है। इसमें भी यात्रियों के लिए केवल आठ कोच होते हैं। जिससे ट्रेन में पैसेंजरों को काफी भीड़भाड़ का सामना करना पड़ता है। इज्जतनगर मंडल के डीआरएम ने अब 12 कोच की नई डेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार से शनिवार तक इज्जतनगर मंडल सुबह छह बजे सिटी स्टेशन से लालकुआं तक डेमू का संचालन करता है। इसी समय के आसपास अब 12 कोच की डेमू चलाई जाएगी, जिसमें दस कोच यात्रियों के लिए होंगे। ट्रेन में होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए फैसला लिया है। अभी तक दस कोच की ट्रेन में आठ कोच यात्रियों के लिए होते हैं। जिसमें यात्री और डेली पैसेंजर भरे होते हैं। इज्जतनगर स्टेशन पर ट्रेन में तिल रखने की जगह भी नहीं बचती है। पिछले दिनों यात्रियों की इस दिक्कत को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद इज्जतनगर मंडल ने एक और डेमू चलाने का फैसला लिया है। दीवाली तक ट्रेन मंडल में दौड़ने लगेगी। गौरतलब है कि डेमू चलने से पहले 14 कोच की पैसेंजर ट्रेन चलती थी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया है। ट्रेन चलने यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें