फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर अचानक चला विशेष चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली जंक्शन पर चेकिंग स्टाफ ने एसी वेटिंग रूम में बेटिकट सैन्य कर्मी को आराम करते पकड़ लिया। जुर्माना का नंबर आया तो उसने देश की रक्षा करने की दुहाई दी। उसके पास आईकार्ड की जगह सीएसडी कार्ड निकला। फौजी समेत अन्य यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

रेलवे मजिस्ट्रेट मृत्युंजय श्रीवास्तव और सीआईटी भावेश शर्मा ने जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया। एक स्टाल पर अनधिकृत पानी रखा हुआ देखा। पूछताछ करने पर वेंडर ने बताया कि वह अपने प्रयोग के लिए लाया है। उसका फ्रिज चेक किया तो अनधिकृत पानी की कई बोतलें मिलीं। सभी बोतलों को कब्जे में लेने के बाद वेंडर पर जुर्माना लगाया गया। इसके बाद एसी वेटिंग रूम पहुंचे तो वहां यात्री ट्रेन जाने के बाद भी आराम फरमा रहे थे। एक सैन्य कर्मी भी बेटिकट पकड़ा गया।
पूछताछ पर ज्यादा कुछ बता नहीं सका। उससे आईकार्ड मांगा तो उसने सीएसडी का कार्ड दिखाया। इसके बाद सभी यात्रियों समेत सैन्य कर्मी से भी जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा ट्रेन रुकने पर विपरीत दिशा में उतरने वाले यात्रियों पर भी कार्रवाई की गई। इसके बाद मृत्युंजय श्रीवास्तव और भावेश शर्मा ने पार्सल घर, वेटिंग हाल, सरकुलेटिंग एरिया आदि का निरीक्षण किया। सीआईटी भावेश शर्मा ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 25 यात्रियों से चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें