फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन के प्लेटफार्म दो पर फिर शुरू हुआ ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेढ़ महीने बाद जंक्शन के प्लेटफार्म दो की लाइन नंबर तीन पर फिर ब्लॉक लिया गया है। तीन दिन से चार घंटे का ब्लॉक लेकर फिर पटरी और स्लीपर की मरम्मत का काम जारी है। यहां बता दें कि 500 मीटर का यह सेक्शन जून में भी 15 दिन के लिए बंद हो चुका है। अब फिर मरम्मत शुरू हो गई है, जिसके चलते प्लेटफार्म दो पर आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म तीन और चार से गुजारा जा रहा है, जिससे ट्रेनें लेट होने लगी हैं।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म दो की लाइन नंबर तीन पर तीन दिन से दोपहर 12:30 से शाम तीन बजे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहता है। तीन घंटे में नई पटरियों की मरम्मत और अन्य काम होते है। ब्लॉक का सबसे अधिक असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है। सूत्रों का कहना है कि पटरी की भी सेटिंग न होने से डबल डेकर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लखनऊ से प्लेटफार्म एक, तीन और चार से गुजारी जा रही हैं, जिससे ट्रेनों का लेट होना शुरू हो गया है। गौरतलब है कि जंक्शन पर आधा किलोमीटर की पटरी और स्लीपर बिछाने के लिए इंजीनियरिंग अनुभाग ने 25 जून से नौ जुलाई तक ब्लॉक लेकर प्लेटफार्म दो पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत बरेली नई दिल्ली इंटरसिटी और वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस से थी। इसके अलावा चंदौसी रूट की कई ट्रेनों को बरेली से चंदौसी तक रद्द किया था। रेल पथ निरीक्षक विनय सिंह ने बताया कि यह कोई ब्लॉक नहीं है, ट्रेनों का समय देखकर पटरियों की मेंटीनेंस समय-समय पर होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें