फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तो! जरा संभल का विसर्जन करना.. रामगंगा में कहीं बह न जाएं

विज्ञापन
भक्तो! जरा संभल का विसर्जन करना.. रामगंगा में कहीं बह न जाएं - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन भले शुरू हो गया हो, लेकिन रामगंगा के बहाव से भक्तों को बचाने के लिए प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए। अब तक नदी किनारे बैरीकेडिंग तक नहीं लगाई। एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम सदर को विसर्जन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रामगंगा के किनारे गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल पर सारी तैयारियां जिला पंचायत को करनी होती है। एडीएम प्रशासन ने जब निरीक्षण किया तो सामने आया कि जरूरी इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं। रामगंगा के किनारे चार फिट का गड्ढा तैयार कराया जाना है, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसमें पंपिंग सेट लगाकर पानी भरना भी बाकी है। एडीएम को अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि नगर निगम से जेसीबी न मिलने के कारण गड्ढा नहीं खोदा जा सका। इस दौरान ये भी सामने आया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान भक्त रामगंगा के बहाव से बचे रहें, इसके लिए नदी के किनारे रस्सी लगाकर बैरीकेडिंग भी नहीं की गई है। विसर्जन स्थल तक आने-जाने के लिए श्रद्घालुओं के मार्गों को भी चिह्नित नहीं किया गया है। एडीएम ने इस पर भी नाराजगी जताई कि तहसील प्रशासन से यह सूचनाएं भी नहीं मिली है कि किस जगह पर कितनी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा और इसमें कितने श्रद्धालु शामिल होंगे। एडीएम ने एसडीएम सदर अमरेश कुमार को विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग लगवाने, तहसील कर्मियों को तैनात करने, प्रकाश सहित दूसरी व्यवस्थाओं को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

‘रामगंगा किनारे गणपति विसर्जन स्थल का निरीक्षण करने के दौरान यह मिला है कि वहां कई जरूरी व्यवस्थाएं की जानी बाकी है। इसके लिए गुरुवार को एसडीएम को मौके पर पहुंचकर जरूरी इंतजाम पूरे कराने के निर्देश दे दिए हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीके सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें