फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक स्टेशन पर मेगा ब्लाक खत्म, अब रुटीन से दौड़ेगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मिलक स्टेशन पर 27 और 28 अगस्त को इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग और इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नेलिंग (आईबीएस) को लिया गया ब्लाक बुधवार को खत्म हो गया। नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रद्द रहने के अलावा डाउन लाइन की ट्रेेनें घंटो देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

मिलक स्टेशन पर चार घंटे का मेगा ब्लाक होने से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस बुधवार को जंक्शन नहीं आई। रेलवे ने ट्रेन के रद्द होने की घोषणा पहले ही कर दी थी। इसके बाद भी साधारण टिकट यात्री जंक्शन पहुंच गए। ट्रेन न आने पर वह मायूस हो गए और टिकट वापस कराकर घर लौट गए। ब्लाक से नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन घंटे, कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जनसेवा एक्सप्रेस पांच घंटे और गुवाहाटी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। अमृतसर से सहरसा जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस भी मुरादाबाद से चंदौसी होते हुए सहरसा की ओर चलाई गई। दूसरी ओर इज्जतनगर मंडल की काठगोदाम मुरादाबाद पैसेंजर और रामनगर मुरादाबाद पैसेंजर भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें