फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधारण टिकट पर स्लीपर क्लास में यात्रा करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ढाई सौ रुपये की पेनाल्टी होने के बाद भी लोग बिना टिकट यात्रा करना नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में पीतांबरपुर स्टेशन पर चले छह घंटे के चेकिंग अभियान में चार सौ यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। इनमें से कई स्लीपर क्लास में यात्रा कर रहे थे। टीम ने एक लाख बासठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

मंगलवार को मुरादाबाद डिवीजन के एसीएम नरेश सिंह के नेतृत्व में पितांबरपुर स्टेशन पर सीआईटी बीए खान की टीम ने बेटिकट यात्रियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। सुबह छह बजे शुरू हुए अभियान में पंजाब मेल, राज्यरानी एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस (अप/डाउन), सियालदह एक्सप्रेस, मुगलसराय, फरक्का समेत करीब एक दर्जन ट्रेनों को चेक किया गया। चेकिंग टीम को देखते हुए बिना टिकट यात्री कोच से उतरकर भागने लगे जिन्हें आरपीएफ ने दबोच लिया। साधारण टिकट पर स्लीपर कोच में कई यात्री पकड़े गए। जनरल कोच में ज्यादातर यात्री बिना टिकट बैठे थे। यह यात्री शाहजहांपुर, पितांबरपुर, तिलहर आदि स्टेशनों के थे। चेकिंग टीम ने चार सौ यात्रियों से एक लाख बासठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला। टीम में प्रवीण खन्ना, अरुण कुमार, विनोद सोनकर, राजेश यादव, गोपाल शर्मा आदि टीटीई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें