फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की पिटाई से घायल भैंस चोर की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भोजीपुरा। ग्रामीणों की पिटाई से गंभीर घायल भैंस चोरी के आरोपी की 17 दिन बाद सोमवार रात भोजीपुरा के एक निजी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने मारपीट मे नामजद भैंस मालिक सहित चारो आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
भोजीपुरा के गांव पैगा निवासी भूपराम ने 10 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे अपनी भैंस कब्रिस्तान के पास चरने के लिए बांध दी थी। करीब दस बजे वह मौके पर पहुंचे तो भैंस नहीं मिली। पैरों के निशान को देख भूपराम व उसके परिवार के लोग पीछे पीछे गए तो नवाबगंज के गांव मुझैना में ईंट भट्ठा के पास तीन चोर भैंस को लेकर जाते दिखे। दो चोर भाग गए। भूपराम ने परिजन की मदद से मुजम्मिल निवासी रुपपुर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी थी। बाद में गंभीर हालत उसे भोजीपुरा सीएचसी में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल से 16 अगस्त को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां तत्कालीन एसएसपी के आदेश पर भोजीपुरा पुलिस अपने खर्चे पर इलाज करवा रही थी। तभी से वह कोमा था। सोमवार रात मुजम्मिल की मौत हो गई। इससे पूर्व मृतक के भाई निजाकत अली की तहरीर पर पुलिस ने भैंस मालिक सहित चार के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की थी। एफआईआर में मंगलवार को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी। नामजद आरोपी भूपराम, कमलेश कुमार, जमुना प्रसाद व धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुजम्मिल की मृत्यु के बाद गैर इरादतन हत्या व सिर मेें गंभीर चोट पहुंचाने की धारा बढ़ा दी गई है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। - मनोज कुमार त्यागी, प्रभारी निरीक्षक, भोजीपुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें