बरेली। बरेली-मुरादाबाद के बीच मिलक स्टेशन पर इंटरलॉकिंग होने से 27 अगस्त को दिल्ली जाने वाली और 28 अगस्त को वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा सियालदह, आला हजरत और किसान एक्सप्रेस मिलक स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
बरेली-मुरादाबाद सेक्शन के मिलक स्टेशन पर 27 और 28 अगस्त को इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग और इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नेलिंग (आईबीएस) का दोपहर 11:45 से शाम 3:45 बजे तक काम होगा। जिसके चलते 27 अगस्त को वाराणसी से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस नहीं चलेगी। 28 अगस्त को अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (12204) जंक्शन न पहुंचकर मुरादाबाद-चंदौसी होते हुए शाहजहांपुर की ओर जाएगी। 27 अगस्त को सियालदह एक्सप्रेस (13151 अप) आधा घंटा, जनसेवा एक्सप्रेस (14618 डाउन) 40 मिनट, श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392 डाउन) 50 मिनट देरी से जंक्शन पहुंचेगी। मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों की मानें तो सियालदह एक्सप्रेस (13151अप/13152डाउन), आला हजरत एक्सप्रेस (14311, 14321 अप/ 14312,14322 डाउन) और किसान एक्सप्रेस (13307 अप/13308 डाउन) मिलक स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। इज्जतनगर मंडल की काठगोदाम मुरादाबाद पैसेंजर रामपुर, रामनगर मुरादाबाद पैसेंजर पीपलसाना तक जाएगी।