बरेली। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने कन्नौज से कल्याणपुर तक 68 किलोमीटर ट्रैक के विद्युतीकरण का निरीक्षण किया। सीआरएस स्पेशल ट्रेन ने 115 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़कर 40 मिनट में दूरी तय की।
सीआरएस अभय कुमार राय ने इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह और अन्य मंडलीय अधिकारियों के साथ शाम 4:20 बजे स्पेशल ट्रेन से कन्नौज से कल्याणपुर रेलवे सेक्शन का निरीक्षण किया। ट्रैक और विद्युतीकरण का काम ओके होने के बाद सीआरएस रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट देंगे। इसके बाद कानुपर से मथुरा वाया कासगंज फर्रुखाबाद रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने का रास्ता साफ हो जाएगा। गौरतलब है कि 29 मार्च को सीआरएम मथुरा जंक्शन से मेण्डू 48 किमी, 14 मई को मेंडू से दरियावगंज 108 किमी, जून में दरियावगंज से फर्रुखाबाद 56 किमी रेल खंडों का निरीक्षण कर चुके हैं। मथुरा-कासगंज-कल्याणपुर रेल खंड 338 किमी के विद्युतीकरण की स्वीकृति वर्ष 2016-17 के बजट में 432.99 करोड़ की अनुमानित लागत मिली थी। मैसर्स इरकॉन इन्टरनेशनल लिमिटेड को सौंपा गया था। निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर बेचू राय, मुख्य सिगनल इंजीनियर एसएन साह, मुख्य महाप्रबंधक (इरकॉन) आशुतोष पंत, इज्जतनगर मंडल से वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) आशुतोष कुमार मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सुमित गर्ग, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सतेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक अनूप कुमार सिंह, मंडल सुरक्षा आयुक्त अमिताभ सहित मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।