बरेली। त्योहारों और राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर जंक्शन और सिटी रेलवे स्टेशन पर रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ ट्रेनों से लेकर यात्रियों तक की गहनता से चेकिंग की। हालांकि कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट श्यामलता ने स्टेशन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। जीआरपी इंस्पेक्टर किशन अवतार ने अपने कार्यालय में सुरक्षा के संबंध में स्टाफ की मीटिंग ली। आरपीएफ इंस्पेक्टर बलवीर सिंह भी अपनी टीम के साथ यहां मौजूद रहे। स्टाफ को अफसरों का संदेश बताया गया जिसमें उनसे 15 अगस्त तक विशेष निगरानी और नियम से ड्यूटी को कहा गया। इसके बाद डॉग स्कवॉड की मदद से बरेली बनारस पैसेंजर व अन्य ट्रेनों में चेकिंग की गई। सभी प्लेटफार्म पर चेकिंग की गई। एंटी सेबोटेक टीम ने भी जांच की। खुफिया अमले से जुड़े लोग भी यहां मौजूद रहे।