फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर रेल यार्ड में हुआ एटी वेल्डिंग का डेमोस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के प्रमुख मुख्य इंजीनियर एसके पांडेय ने कहा कि जिन वेंडरों का प्रशिक्षण प्रतीक्षा में हैं, उन्हें प्रशिक्षण देकर काम में लिया जाएगा। उन्होंने रेल वेल्डिंग काम की गुणवत्ता को उत्तम बनाने के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के डीआरएम सभागार में हुए यूएसएफडी (अल्ट्रासोनिक फ्लोड टेस्टिंग मशीन) टेस्टिंग एवं एटी वेल्डिंग विषय पर हुई तकनीकी गोष्ठी में उन्होंने गुणवत्तापूर्ण वेल्डिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन वेल्डरों का प्रशिक्षण प्रतिक्षा में है उन्हें तत्काल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु कार्य मुक्त किया जाए।
डीआरएम उमेश कुमार सिंह ने कहा कि ट्रेन संचलन में रेल वैल्ड महत्वपूर्ण कड़ी है। गोष्ठी के बाद उन्होंने इज्जतनगर यार्ड में एटी वेल्डिंग का डिमोस्ट्रेशन भी कराया गया। इस मौके पर मुख्य रेलपथ इंजीनियर रामजनम, अधिशासी अभियंता विपिन कुमार यादव, एडीआरएम (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियरिंग (प्रथम व द्वितीय) अखिलेश त्रिपाठी व एके सिंह समेत मंडलीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें