फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई लाइन पर बिजली की लाइन गिरी, 7 घंटे बिजली ठप, ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज में महेशपुरा स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन पर बिजली लाइन गिरने से सात घंटे तक ब्लैक आउट रहा। रात करीब पौने 11 बजे रेलवे इंजीनियरों ने 25 केवीए लाइन पर शटडाउन लिया, तब बिजली विभाग ने टूटी लाइन को जोड़ा। शटडाउन के दौरान करीब दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

सीबीगंज से किला उपकेंद्र पर आने वाली हाईटेंशन लाइन सोमवार शाम करीब छह बजे महेशपुरा स्थित रेलवे क्रासिंग पर टूटकर रेलवे की ओएचई लाइन पर गिर गई। इससे किला उपकेंद्र पर पहुुंचने वाली बिजली सप्लाई ठप हो गई। सूचना मिलते ही पॉवर कारपोरेशन एक्सईएन मुकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे से शटडाउन मांगा, जिससे टूटा तार जोड़ा जा सके। करीब चार घंटे बाद रेलवे इंजीनियर इसके लिए तैयार हुए। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर वेदप्रकाश यादव टीम लेकर पहुंचे। रात करीब पौने 11 बजेे प्रभावित क्षेत्र में ओएचई वायर की बिजली सप्लाई रोकी गई। इसके बाद बिजली विभाग के स्टाफ ने टॉर्च की रोशनी में तार जोड़ने का काम किया। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग के आसपास जलभराव होने से काम करने में काफी दिक्कतें भी आईं। रात करीब एक बजे के बाद किला से पोषित इलाकों में सप्लाई दुरुस्त हो गई।

ये इलाके प्रभावित रहे
किला, बमनपुरी, कुंवरपुर, मलूकपुर, शास्त्रीनगर, आनंद विहार कालोनी, साहूकारा, केलाबाग, बाजार संदल खां, इज्जतनगर, बाकरगंज, कटघर, अलखनाथ मार्ग समेत दर्जनों इलाकों में ब्लैक आउट रहा।
विज्ञापन

मालगाड़ी रुकीं, रास्ते में खड़ी हुईं काशी-श्रमजीवी

ओएचई वायर पर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से करीब दो घंटे तक बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर ट्रेन संचालन भी बाधित रहा। ओएचई लाइन बंद होने से दोनों दिशाओं की कई मालगाड़ियों को रोक दिया गया। डाउन पर लाइन रात 10.10 बजे आनंद बिहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस को गुजारा गया। रात साढ़े दस बजे जंक्शन पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस गुजारने के बाद रात 11 बजे रेलवे के इलेक्ट्रिकल अनुभाग ने सीबीगंज से पीतांबरपुर सेक्शन का 25 किलोमीटर फीडर बंद कर दिया। सत्याग्रह एक्सप्रेस के बाद डीजल इंजन से चलने वाली फैजाबाद-दिल्ली और प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस, नौचंदी और बाघ एक्सप्रेस को गुजारा गया। रात दो बजे दिल्ली से आने वाली इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रेन लखनऊ मेल और अन्य मालगाड़ियों को गुजारा गया। अप लाइन की श्रमजीवी सुपरफास्ट और काशी विश्वनाथ को रास्ते में रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें