फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स बकाया बताकर उत्पीड़न कर रहा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सारा टैक्स जमा होने के बावजूद नगर निगम बकाया बताकर नोटिस भेज रहा है। इसको लेकर बरेली कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर की पत्नी ने नगर आयुक्त को ई मेल भेजकर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कर्मचारीनगर निवासी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार की पत्नी आशा बेलवाल ने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को भेजी शिकायत में कहा है कि वर्ष 2013-14 से वह लगातार अपने सारे टैक्स जमा कर रही हैं। इसके बावजूद नगर निगम ने अनधिकृत रूप से 2372.46 रुपये का एरियर और 284.69 रुपये का ब्याज उनके 2019 के टैक्स में जोड़कर भेज दिया है। उन्होंने पुराने बिल साथ में संलग्न करते हुए कहा है कि वह समय से पहले अपना बिल जमा करना चाहती हैं, लेकिन गड़बड़ी नगर निगम की ओर से है। उन्होंने जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी चूक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें