फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिट्री स्पेशल का एसी फेल चार घंटे जंक्शन पर खड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मिलेट्री स्पेशल ट्रेन के कुछ कोच के एसी बैटरी डिस्चार्ज हो जाने के कारण बंद हो गए। सैनिकों ने रन थ्रू ट्रेन को बरेली में रुकवा दिया और स्टेशन अधीक्षक से सभी कोचों के एसी सही कराने को कहा, लेकिन लाइटिंग स्टाफ ने नहीं सुनी। बाद में सैनिकों ने मामले की एमसीओ में शिकायत की तो लाइटिंग स्टाफ ने बैटरी चार्ज की। इस दौरान ट्रेन करीब चार घंटा बरेली में खड़ी रही, जिसके चलते मेन लाइन से गुजरने वाली गाड़ियों को प्लेटफार्म दो से गुजारा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जम्मू से लखनऊ की ओर जा रही मिलिट्री स्पेशल के कुछ कोच के एसी की बैटरी डिस्चार्ज हो गईं, जिसके चलते एसी ने काम करना बंद कर दिया। रन थ्रू ट्रेन के बरेली पहुंचने पर सैनिकों ने ट्रेन को जंक्शन पर रुकवा दिया। सैनिकों ने एसी चार्ज करने के लिए स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह से कहा। स्टेशन अधीक्षक के कहने के बावजूद ट्रेन लाइटिंग स्टाफ ने एसी चार्ज करने से मना कर दिया। काफी देर तक सैनिक स्टाफ के आने का इंतजार करते रहे। दो घंटे के बाद सभी सैनिकों ने जंक्शन पर स्थित एमसीओ में शिकायत की। एससीओ से स्टेशन अधीक्षक को दोबारा एसी चार्ज करने को कहा गया। इसके बाद स्टाफ ने एसी को चार्ज किया। इस दौरान जंक्शन की लाइन नंबर दो से गुजरने वाली नॉन स्टाप और मालगाड़ियों को प्लेटफार्म दो से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें