फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे रुककर भी कोई अवैध वेंडर नहीं पकड़ सकी विजीलेंस

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरेली। गर्मियों की छुट्टियां बीत गईं तो टिकट दलालों और अनधिकृत पानी बेचने वाले वेंडरों को दबोचने के लिए विजीलेंस टीम जंक्शन पहुंची। टीम करीब तीन घंटे तक खंगालती रही, लेकिन कोई अवैध वेंडर हत्थे नहीं चढ़ा। अलबत्ता, टीम के पहुंचने से जंक्शन पर हड़कंप जरूर मचा रहा। सूत्रों का कहना था कि टीम आने की सूचना पहले ही लीक हो गई थी जिससे सब अलर्ट हो गए।
विज्ञापन

रविवार को बड़ौदा हाउस नई दिल्ली से विजीलेंस की टीम दोपहर 11 बजे जंक्शन पहुंची। टीम ने पार्सल आफिस, रिजर्वेशन और बुकिंग आफिस के बाहर करीब तीन घंटे बिताए। टीम को उस समय न तो दलाल मिले और न ही अवैध वेंडर अनधिकृत पानी बेचते पाए गए। हालांकि अनधिकृत बोतल बंद पानी वैद्य वेंडर भी बेचते हैं। सरकुलेटिंग एरिया में ऐसा कुछ नहीं मिला जिसे टीम दबोचती। इसके बाद टीम जंक्शन के आरपीएफ थाने पहुंची, जहां से वेंडरों का रिकार्ड तलब किया। सब कुछ ठीकठाक मिलने पर टीम करीब दो बजे लौट गई।
सूत्रों का कहना है कि टीम आने की सूचना लीक होने से सब अलर्ट हो गए थे। गौरतलब है कि अप्रैल से जून तक जंक्शन पर रिजर्वेशन बेचने वाले दलाल जंक्शन पर सक्रिय रहे। आरपीएफ ने एक दलाल को वाराणसी से मुंबई के दो रिजर्वेशन टिकटों के साथ दबोचकर जेल भेज दिया। जंक्शन पर रेलनीर पर्याप्त मात्रा में होने के बाद वेंडरों ने स्थानीय अधिकारियों की शह पर अनधिकृत पानी जमकर बेचकर अपनी जेबें भरीं। कई बार कमर्शियल अनुभाग की टीम ने ट्रेन और प्लेटफार्म से अनधिकृत पानी को बरामद भी किया। बावजूद इसके अनधिकृत पानी बिकना बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें