फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन हुलासनगरा क्रॉसिंग बंद- 50 रुपये महंगा पड़ेगा बस से शाहजहांपुर का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन बंद रहने के कारण रोडवेज बसों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। रविवार से मंगलवार तक बसें बीसलपुर होकर शाहजहांपुर पहुंचेंगी। इससे यात्रियों का सफर लगभग 50 किमी. अधिक लंबा हो जाएगा, साथ ही उन्हें एक रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से अतिरिक्त किराया भी देना होगा।
विज्ञापन

यहां बता दें कि शाहजहांपुर रूट पर फतेहगंज पूर्वी की हुलास नगरा रेलवे क्रॉसिंग 14 से 16 जुलाई तक बंद रहेगी। इस रूट पर तीन दिनों तक यातायात संचालित नहीं होगा। इससे रोडवेज की बसों के रूट भी डायवर्ट रहेंगे। रूट डायवर्जन के चलते बसों को बीसलपुर होकर गुजारा जाएगा। इससे लगभग 50 किलोमीटर का सफर तो बढ़ेगा ही, साथ ही यात्रियों को किराया लगभग 50 रुपये अधिक देना होगा।
बरेली से भले ही लखनऊ दिशा के लिए बसें न चलती हों, मगर लखनऊ दिशा से आने वाली कई बसें हैं जो दिल्ली और उत्तराखंड दिशा की ओर जाती हैं। अलबत्ता बरेली से शाहजहांपुर के बीच कई बसें संचालित होती हैं। इसलिए यहां से शाहजहांपुर या इससे आगे तक जाने वाली बसों का किराया भी बढ़ सकता है। उधर, बरेली डिपो के एआरएम चीनी प्रसाद का कहना है कि इस संबंध में रेलवे की ओर से अभी कोई पत्र नहीं मिला है। यदि ऐसी स्थिति होती है तो बसों को बीसलपुर के रास्ते संचालित किया जा सकता है। इसमें लगभग 50 किलोमीटर का फेर बढ़ सकता है। इसमें लगभग एक रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


लखनऊ और कानपुर बसें वाया बीसलपुर आएंगी-जाएंगी
लखनऊ और कानपुर से बरेली आने-जाने वाले वाहन रविवार से सीधे हाईवे से नहीं गुजर सकेंगे। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग 14 जुलाई रविवार सुबह आठ बजे से 16 जुलाई मंगलवार की शाम आठ बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान अप लाइन की चक रेल बदलकर उसकी ऊंचाई डाउन लाइन के समान की जाएगी। ट्रेनों को तीस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजारा जाएगा। क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। फतेहगंज थाना के प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि भारी वाहन बरेली से बीसलपुर मार्ग से शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ और कानपुर की ओर जा सकेंगे। बरेली जाने वाले भारी वाहन खैरपुर चौराहे से सिमरा बोरीपुर होते हुए लाल फाटक जा सकेंगे। जहां से वाहन चालक बरेली, दिल्ली तथा बदायूं जा सकेंगे, जबकि छोटे वाहन कसरक से गुजारे जाएंगे।

बिलपुर सेक्शन में दो घंटे थमा रहा ट्रेनों का संचालन
फतेहगंज पूर्वी। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग अनुभाग ने बिलपुर स्टेशन के पश्चिमी केबिन के करीब यार्ड में पटरियों की वेल्डिंग का कार्य दो चरणों में किया। पहला चरण सुबह साढे़ नौ बजे से साढे़ दस बजे तक चला। दूसरा चरण शाम चार से पांच बजे तक रहा। इस दौरान पहले चरण में प्रभावित होने वाली ट्रेनों में राज्यरानी सुपर फास्ट, आनन्द विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस और दूसरे चरण में बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, गुरुमुखी सुपर फास्ट, श्रमजीवी, जनसेवा आदि ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें