फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवा कपड़ों में कांवड़ियों के बीच रहेंगे पुलिस वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। खुराफाती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस कर्मी भगवा भेष में तैनात रहेंगे। मिश्रित आबादी और अति संवेदनशील इलाकों में सीसी टीवी कैमरे लगाने के साथ पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

कावंड़ यात्रा के दौरान बरेली में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर लखनऊ में बैठे अफसर भी चिंतित है। यहां के हालातों को लेकर प्रतिदिन रिपोर्ट डीजीपी कार्यालय भेजी जा रही है। कुछ शरारती तत्व भगवा कपड़े पहनकर कांवड़ियों के जत्थों में शामिल हो जाते हैं। ये खुराफाती कोई हादसा या छोटा-मोटा विवाद होने पर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसे शरारती तत्वों को पहले से चिह्नित करना मुश्किल होता है। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए नई उम्र के सिपाहियों को लगाया जाएगा, जो भगवा कपड़े पहनकर कांवड़ियों के बीच रहेंगे। अलखनाथ मंदिर समेत सभी प्रमुख शिवालयों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं।
कांवड़ियों के कई जत्थे मिश्रित आबादी से होकर गुजरते हैं। कई स्थानों पर पूर्व में बवाल भी हो चुका है। इन इलाकों को अति संवेदनशील माना जा रहा है। इन इलाकों के संदिग्ध लोगों को चिह्नित कर लिया गया है, जिन्हें रेड कार्ड जारी किए जाएंगे। कुछ लोगों को मुचलका पाबंद किया जा रहा है। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं होगी। हर प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन


ये हैं संवेदनशील इलाके
कोतवाली का चौकी मठ क्षेत्र, आजमनगर, प्रेमनगर का शाहबाद मोहल्ला, बानखाना, बारादरी थाना क्षेत्र का जगतपुर, कटरा चांद खां, जोगीनवादा, चक महमूद, किला का कुंवरपुर व जसोली, बाकरगंज, स्वालेनगर, कैंट का ठिरिया निजावत खां, इज्जतनगर का मठलक्ष्मीपुर, कर्मपुर चौधरी, सीबीगंज और बिथरी के कुछ इलाके अति संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें