फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-कासगंज ट्रैक पर आज से दौड़ेगी ट्रेन

Tue, 11 Aug 2015 12:50 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-कासगंज के बीच बने ब्रॉडगेज ट्रैक पर मंगलवार से ट्रेन दौड़नी शुरू हो जाएगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु अब  दिल्ली में ही रिमोट का बटन दबाएंगे और नए ट्रैक पर ट्रेन दौड़ाने के लिए सिग्नल डाउन हो जाएगा। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री संतोष गंगवार  बरेली जंक्शन पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

 रेल मंत्री सुरेश प्रभु के मंगलवार शाम चार बजे बरेली जंक्शन आने की चर्चा थी लेकिन सोमवार रात तय हो गया कि वह नहीं आ रहे हैं। दिल्ली में उनके बटन दबाते ही गाड़ी संख्या 15056/15055 रामनगर-आगरा फोर्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस शाम चार बजे और गाड़ी संख्या 55344/55343 पैसेंजर ट्रेन शाम 4.35 बजे बरेली जंक्शन से कासगंज जंक्शन के लिए रवाना हो जाएंगी। बरेली-कासगंज मीटर गेज को ब्राडगेज में परिवर्तित करने के लिए जनवरी 2014 को मेगा ब्लॉक लिया गया था। तब से इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद है। ब्राडगेज में करीब सवा साल लगा। अप्रैल 2015 में ट्रैक तैयार हुआ तो सीआरएस निरीक्षण में देरी हुई। अंतत: बड़ौदा हाउस ने 11 अगस्त से ट्रेन चलाने का आदेश दिया।

00
एनआर, एनईआर के डीआरएम ने देखी व्यवस्थाएं
रेल राज्य मंत्री का कार्यक्रम आने के बाद एनआर के मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद प्रमोद कुमार और एनईआर के मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर चंद्र मोहन जिंदल ने जंक्शन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तैयार हो रहे मंच को देखा। डीआरएम प्रमोद कुमार ने  महिला वेटिंग रूम में बिजली का बोर्ड टूटा मिलने और पूछताछ केंद्र पर कमियां पाए जाने पर नाराजगी जताई। स्टेशन पर गंदगी पाए जाने पर स्टेशन अधीक्षक आरबी सक्सेना को सुधार की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें