फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से मुरादाबाद की महिला की मौत

Tue, 11 Aug 2015 12:41 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बड़ा बाईपास पर रजऊ के पास बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार खाई में पलटने से मुरादाबाद की रहने वाली 64 वर्षीय राधा खन्ना की मौत हो गई। वे बेटे के लिए सिकलापुर में लड़की देखने आ रही थीं। कार चला रहा उनका बेटा और कार में सवार बहू घायल हो गईं। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मंडी चौक साहूकारा मोहल्ला निवासी राधा खन्ना सोमवार को छोटे बेटे विजेंद्र के साथ उसके लिए शहर के सिकलापुर में लड़की देखने आ रही थीं। कार विजेंद्र चला रहा था। कार में राधा के बड़े बेटे डॉ.मोहित की पत्नी पूनम बाला भी बैठी थीं। वह शहर में जाम से बचने के लिए दिल्ली रोड से आते समय परसाखेड़ से बड़ा बाईपास पर चले गए, लेकिन नैनीताल रोड पर से शहर के लिए नहीं आए और सीधे रजऊ की तरफ निकल गए। दोपहर ढाई बजे रजऊ के पास पहुंचते ही दो बाइक सवार सामने आ गए। जिन्हें बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार रोड से खाई में जा पलटी। कार में सवार राधा खन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। विजेंद्र और पूनम बाला घायल हो गईं। पुलिस दोनों घायलों और मृतक राधा का शव जिला अस्पताल लेकर आई। सूचना पर परिवार वाले भी आ गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें