फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए रामगंगा पुल पर रेलिंग का काम शुरू, पुराने से गुजर रहा ट्रैफिक

विज्ञापन
नए बने रामगंगा पुर पर बेरिकेडिंग बनाते श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

करीब चार माह तक नए पुल से गुजारा गया ट्रैफिक

बरेली। नए रामगंगा पुल को कुछ दिनों के लिए शुरू करने के बाद फिर से बंद कर दिया गया है। अब पुराने पुल से ही ट्रैफिक गुजारा जा रहा है। रामगंगा के नए पुल के दोनों ओर पोल लगाकर रेलिंग तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

नए रामगंगा पुल के दोनों ओर लोहे के पोल लगाकर रेलिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। ताकि, दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहन अनियंत्रित होकर खाईं में न पलट जाएं। मुख्य अभियंता देवेश कुमार तिवारी ने बताया की करीब एक माह में काम पूरा कर लिया जाएगा। दोनों तरफ तेजी से काम किया जा रहा है। बता दें कि नए पुल के निर्माण के बाद यातायात इसी से गुजारा जा रहा था। इस दौरान पुराने रामगंगा पुल के सभी गाडर बदले गए थे। करीब तीन माह तक नए रामगंगा पुल से ट्रैफिक गुजारा गया अब फिर पुराने पुल ट्रैफिक गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें