फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पटरी चटकी, तकनीकी टीम ने किया दुरुस्त

Mon, 09 Feb 2026 10:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर सोमवार को रेल पटरी चटकी देखी तो रेलवे अफसरों में खलबली मच गई। जानकारी मिलते ही तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पटरी को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
चटकी पटरी को दुरुस्त करते रेल कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर सोमवार को पटरी चटक गई। सूचना पर तकनीकी टीम ने उसे दुरुस्त किया। फिलहाल, उस जगह पर 15 किलोमीटर प्रति घंटे का कॉशन दे दिया गया है। इस दौरान गाड़ियों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन


बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो ज्यादा व्यस्त रहते हैं। प्लेटफॉर्म नंबर तीन और चार से उन गाड़ियों का संचालन किया जाता है जो बरेली से बनकर चलती हैं और वापसी में बरेली में ही अपनी यात्रा खत्म करती हैं। सोमवार सुबह 10 बजे पेट्रोलिंग टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पटरी में दरार देखी तो कंट्रोल रूम और पावर केबिन को सूचना दी।

इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर गाड़ियों का आवागमन बंद कर दिया गया। तकनीकी टीम ने दो घंटे का ब्लॉक लेकर पटरी में आई दरार को ठीक कर दिया। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस दौरान गाड़ियों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के जीएम का दौरा 13 फरवरी को
उत्तर रेलवे के जीएम एके वर्मा 13 फरवरी को मुरादाबाद-लखनऊ रेल खंड का निरीक्षण करेंगे। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक, जीएम रोजा से आलमनगर के बीच विंडो निरीक्षण करेंगे। दिल्ली से आने के दौरान जीएम बरेली जंक्शन का भी निरीक्षण कर सकते हैं। जीएम के दौरे को लेकर मुरादाबाद से लखनऊ तक तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें