फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते प्रभावित रहा रेल संचालन

विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन
कामाख्या एक्सप्रेस के शार्ट टर्मिनेट होने की सूचना पर परेशान रहे यात्री
विज्ञापन

मंगलवार को जंक्शन नहीं आएगी जननायक एक्सप्रेस
बरेली। पंजाब में किसान आंदोलन के चलते रेल संचालन रविवार को भी प्रभावित रहा। कई ट्रेनें निरस्त होने की वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। पूछताछ काउंटर पर यात्री निरस्त हुई ट्रेन की जगह रूट पर जाने वाली दूसरी ट्रेनों का ब्योरा लेते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस निरस्त रही। यह ट्रेन सुबह चार बजकर 21 मिनट पर जंक्शन पहुंचती है। ट्रेन न आने से जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को निराशा हुई। जंक्शन पर रविवार को दो ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट होने की सूचना थी। 15655 कामाख्या एक्सप्रेस पहले जंक्शन पर शार्ट टर्मिनेट होने की सूचना मिली थी। इसको लेकर जंक्शन पर व्यवस्थाएं भी बनाई गई। हालांकि बाद में इस ट्रेन को लुधियाना में शार्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया। 13151 सियालदाह एक्सप्रेस को भी पहले बरेली जंक्शन पर शार्ट टर्मिनेट करने का प्लान बनाया गया था। अब यह ट्रेन सोमवार को सहारनुपर में शार्ट टर्मिनेट होगी। रेलवे स्टाफ ने बताया कि दरभंगा से चलकर अमृतसर तक जाने वाली 15211 जननायक एक्सप्रेस सोमवार को दरभंगा से नहीं चलेगी, लिहाजा यह ट्रेन मंगलवार को जंक्शन नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें