बहेड़ी। रिछा में अनाज से भरा गोदाम देखते एसडीएम।
- फोटो : आईआईटी
बहेड़ी। रिछा के एक गोदाम पर एसडीएम ने मंडी समिति की टीम के साथ छापा मारा। मौके पर ऑनलाइन पोर्टल पर शो किए गए भंडारण से कहीं ज्यादा मात्रा में गोदाम में अनाज भरा मिला। एसडीएम ने जांच के बाद गोदाम संचालक पर 2.46 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस दौरान आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा।
एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव को सूचना मिली कि रिछा के सन स्टार ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में भारी मात्रा में अनाज भरा हुआ है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुबोध यादव, कृष्ण दास, मंडी सचिव नरेंद्र कुमार, मंडी निरीक्षक दिषभ जायसवाल के साथ एसडीएम ने दोपहर करीब दो बजे गोदाम पर छापा मार दिया।
मौके पर 1167.53 क्विंटल गेहूं, 43.20 क्विंटल चावल व 30 क्विंटल धान ऑनलाइन पोर्टल पर शो किए गए भंडारण से अधिक मिले। एसडीएम ने अपने अधीनस्थों को आदेश दिए कि इस मामले में जांच करने के बाद कठोर कार्रवाई की जाए। जांच के बाद एसडीएम ने गोदाम संचालक पर 2.46 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। संवाद