फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया और शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता डाॅ. मंगल बाबू ने कहा कि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है। आतंकवादी इंसानियत के दुश्मन होते हैं। आतंकवाद का सामना हम सभी राजनीतिक दलों को मिलकर करना चाहिए। कार्यक्रम में बोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष बलराम सिंह यादव ने कहा कि भारत कभी आतंकवाद के सामने नहीं झुकेगा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के फरीदपुर नगर अध्यक्ष नुसरत शेख, सत्यपाल सिंह यादव, सतीश यादव, रविंद्र यादव, आशु सिंह, आदर्श बाबू ज्ञानेंद्र कुमार, होशियार सिंह, प्रबल यादव, संजय शास्त्री, कप्तान सिंह सानू सिंह, अजय पाल सिंह एडवोकेट, अखिलेश कुमार शर्मा आदि लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें