फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग प्रकरण: नोटिस देने का काम पूरा, 14 तक देने होंगे बयान

विज्ञापन
bareilly college - फोटो : demo photo
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर, विभागाध्यक्ष, शिक्षिका और तीन छात्रों को दिए गए हैं नोटिस

बरेली। बरेली कॉलेज में रैगिंग की कोशिश के मामले में बयान देने के लिए चीफ प्रॉक्टर, विभागाध्यक्ष, शिक्षिका और तीन छात्रों को नोटिस दिए गए हैं। इन सभी को 14 दिसंबर तक लिखित बयान देने के लिए जांच कमेटी के समक्ष उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में तीन दिसंबर को एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की कक्षा में घुसकर द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने रैगिंग करने की कोशिश की थी। इस मामले में छात्रनेता राशिद मेवाती समेत कई छात्रों के नाम सामने आए थे। मामले की जांच कर रही एंटी रैगिंग कमेटी के संयोजक डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को चीफ प्रॉक्टर, विभागाध्यक्ष, शिक्षिका और तीन छात्रों को नोटिस देने का काम पूरा कर लिया गया है। अब 14 दिसंबर तक इन सभी को लिखित बयान देने होंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच पर शुरू हुई राजनीति

इस मामले में जांच को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। छात्रों का कहना है कि राशिद मेवाती प्रगतिशील समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष हैं और जांच कमेटी के संयोजक डॉ. आरके गुप्ता प्रगतिशील समाजवादी शिक्षक सभा के महानगर पदाधिकारी हैं। ऐसे में डॉ. आरके गुप्ता इस मामले में राशिद के खिलाफ निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे। वहीं, डॉ. गुप्ता का कहना है कि वह प्रसपा से जुड़े जरूर हैं लेकिन उसमें सक्रिय नहीं हैं। जांच निष्पक्ष तरीके से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें