फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का रास्ता रोककर पूछा- तुम्हारा नाम क्या है.. सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कई दिन से छात्रा के पीछे पड़े सीनियर छात्र ने छात्रा को रोककर उसका नाम और पता जानने की कोशिश की। विरोध पर भी नहीं माना तो मामला चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा के पास पहुंचा। छात्रा की शिकायत पर चीफ प्रॉक्टर ने आरोपी छात्र को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। उसके अभिभावक को बुलाकर दोबारा ऐसी गलती पर प्रवेश निरस्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कॉलेज में की गई शिकायत के मुताबिक बीसीए फर्स्ट सेमेस्टर में इसी सत्र में एडमिशन लेने वाली छात्रा को बीबीए पांचवें सेमेस्टर का छात्र अमोल गुप्ता कई दिन से परेशान कर रहा था। दो-तीन दिन पहले छात्र ने छात्रा को रोककर उसका नाम पूछा था लेकिन उसने विरोध कर शिकायत की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद अमोल की हरकतें नहीं रुकीं और उसने मंगलवार को छात्रा को दोबारा रोककर उसका नाम-पता पूछा। छात्रा ने चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा से मामले की लिखित शिकायत की। बताया जाता है कि छात्रा ने आरोप लगाया कि अमोल उसकी रैगिंग करने की कोशिश कर रहा था। इस पर चीफ प्रॉक्टर ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भेजकर बीबीए-बीसीए विभाग में मामले की जांच कराई तो छात्रा के आरोप सही पाए गए। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम आरोपी छात्र अमोल को भी लेकर चीफ प्रॉक्टर के पास पहुंची तो वह माफी मांगने लगा। उन्होंने अभिभावकों को बुलाने को कहा तो उसके बड़े भाई कॉलेज पहुंचे। उनके सामने ही अमोल ने भविष्य में गलती न दोहराने की बात कहते हुए लिखित माफी मांगी। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर ने उसे 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दोबारा ऐसी गलती करने पर प्रवेश निरस्त करने की चेतावनी दी है।
इस सत्र में रैगिंग का पहला मामला
यूजीसी की गाइडलाइंस के मुताबिक, छात्रा से जबरन नाम-पता पूछना रैगिंग की श्रेणी में आता है, लेकिन कॉलेज प्रशासन इस मामले को हल्के में निपटाने की तैयारी में है। इसके चलते मामले को रैगिंग की कोशिश बताया जा रहा है।
विज्ञापन

‘छात्रा की शिकायत पर जबरन नाम-पता पूछने की कोशिश करने वाले छात्र अमोल को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। भविष्य में गलती दोहराने पर प्रवेश निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है। यह मामला रैगिंग की श्रेणी में नहीं आता है।’
विज्ञापन

- डॉ. वंदना शर्मा, चीफ प्रॉक्टर, बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें