फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतुबखाना फ्लाईओवरः मायूस व्यापारी होली के बाद करेंगे भूख हड़ताल

विज्ञापन
संतोष गंगवार को ज्ञापन देते कुतुबखाना क्षेत्र के व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बैठक करके दी चेतावनी, कहा- कुतुबखाना में अंडरपास के अलावा और कुछ मंजूर नहीं
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री के फ्लाईओवर बनाने की घोषणा करने के बाद व्यापारियों में फैली मायूसी

बरेली। एक तरफ विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर कमिश्नर से लेकर नगर विकास मंत्री तक साफ कर चुके हैं कि कुतुबखाना में अंडरपास नहीं फ्लाईओवर ही बनेगा, दूसरी तरफ व्यापारी अभी तक अंडरपास ही बनाने की जिद पर अड़े हुए हैं। बृहस्पतिवार को एक बैठक में व्यापारियों ने एलान किया कि अगर अफसर अंडरपास के बजाय फ्लाईओवर बनाने की जिद पर अड़े रहे तो होली बाद वे भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
जाम और अतिक्रमण से जूझते कुतुबखाना में कुछ समय पहले ही स्मार्ट सिटी के तहत फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव मंजूर हुआ था। इलाके के व्यापारी यह कहते हुए फ्लाईओवर के बजाय अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं कि फ्लाईओवर बनने से उनका व्यापार तबाह हो जाएगा। हालांकि पहले सेतु निगम और फिर दिल्ली से आए विशेषज्ञों की टीम कुतुबखाना में सर्वे कर यह साफ कर चुकी है कि यहां अंडरपास बनना मुमकिन नहीं है। इसके बाद पहले कमिश्नर आर रमेश कुमार और फिर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी साफ कर चुके हैं कि कुतुबखाना में फ्लाईओवर ही बनेगा। इसके बाद भी व्यापारी अंडरपास की जिद पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को व्यापारी सेवा संघ के पदाधिकारियों की बैठक में कहा गया कि व्यापारियों को कुतुबखाना बाजार में अंडरपास के अलावा और कुछ मंजूर नहीं है। यदि अफसर फ्लाईओवर बनाने पर अड़े रहे तो वे होली के बाद भूख हड़ताल शुरू करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि जाम से निजात दिलाना ही अफसरों का मकसद है तो वे यातायात नियमों को सख्त करें। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाएं और पार्किंग व्यवस्था दुुरुस्त करें। इसके बाद यहां फ्लाईओवर बनाने की जरूरत ही नहीं रहेगी। बैठक में व्यापारी नेता संजय आनंद, लकी सरपाल, शेखर अग्रवाल, सूरज, अमित कैप्टन, विजय गुप्ता, सोनू आदि मौजूद रहे।

अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ और मुंबई के लिए भी शुरू हों उड़ानें

बरेली। कुतुबखाना के व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को ज्ञापन देकर बरेली से अयोध्या और लखनऊ, प्रयागराज और मुंबई के लिए भी हवाई सेवा शुरू कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि बरेली से हवाई सेवा की शुरुआत व्यापारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। सरकार अब बरेली से लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या और मुंबई की हवाई सेवा भी शुरू करे और इसका समय सुबह छह से नौ बजे के बीच रखा जाए। व्यापारियों ने मांग की कि गुरुवार को बरेली से जिस दिन एक फ्लाइट जाती है, उसी दिन उसके आने का समय भी निश्चित कर दिया जाए। ज्ञापन देने वाले व्यापारियों में नदीम शम्सी, विजय गुप्ता, दीपक अग्रवाल, शादाब, रजत अग्रवाल, अखिलेश पाठक आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें