फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला पुल पर तो अब शासन से आदेश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला पुल सबसे खतरनाक स्थिति में हैं। बारिश बीत गई, लेकिन अभी तक पुल की मरम्मत शुरू नहीं हो सकी है। पिलर नंबर 14 और 15 के बीच का हिस्सा तो इस कदर जर्जर हो चुका है कि लिंटर ने भी पिलर का साथ छोड़ दिया है। लोक निर्माण विभाग पहले तो मरम्मत कराने की बात कहता था, लेकिन पिछले महीने लखनऊ से आई टीम के निरीक्षण करने के बाद से खामोश है। हालांकि टीम ने पुल की जर्जर हालत देखते हुए तत्काल मरम्मत की जरूरत बताई थी, लेकिन शासन से बजट न मिलने की वजह से मरम्मत का काम लटका हुआ है।
विज्ञापन

लखनऊ से 25 अगस्त को आई ब्रिज इंस्पेक्शन यूनिट की टीम ने किला पुल की जर्जर हालत देखी थी। इस दौरान टीम ने पुल की स्थिति को बेहद खतरनाक बताते हुए जल्द मरम्मत कराने को कहा था। लोक निर्माण विभाग ने भी पुल की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेज दिया, लेकिन शासन ने अब इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। इस पुल से रोज ही सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। पुल की रेलिंग भी जर्जर है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता देवेंद्र मिश्र ने बताया कि पुलों की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया है। सेतु निगम से मरम्मत कराने के निर्देश होने की वजह से काम में देरी हुई है। इधर, सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन का कहना है कि पुलों की हालत परखने के लिए बीते दिनों टीम आई थी। वह रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। तब बजट जारी होगा। इसके बाद ही मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें