फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाल विकास आसान, अन्य विषयों से जुड़े प्रश्न रहे कठिन

Fri, 03 Jul 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश शिक्षक चयन सेवा आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर हुई। प्रथम पाली में 87.80 फीसदी अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि बालविकास के सवालों का स्तर औसत रहा। हालांकि, अन्य विषयों से जुड़े प्रश्न कठिन थे। गणित और विज्ञान के परीक्षार्थियों ने बताया कि सेल थ्योरी और कोर्डिनेट ज्योमेट्री से संबंधित सवाल पूछे गए। सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी मुश्किल थे।
विज्ञापन

पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक हुई। प्रथम पाली में कुल 7549 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6603 ने परीक्षा दी, जबकि 946 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में पंजीकृत 7550 अभ्यर्थियों में से 6655 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 895 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में कई उम्रदराज अभ्यर्थी शामिल हुए, जो पहले से बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि नौकरी के बचे हुए वर्षों को बचाने के लिए यह परीक्षा देना जरूरी था। संजीव कुमार ने कहा कि उनकी आयु 51 वर्ष है और वह पहले से अध्यापक हैं। उनके लिए प्रश्न कठिन रहे, जबकि बालविकास के सवाल औसत थे। उन्होंने महीनों की तैयारी के बाद इस परीक्षा में भाग लिया। यह परीक्षा तीन और चार जून को भी जारी रहेगी।


पहले से कर रहे थे परीक्षा की तैयारी
- परीक्षा में बालविकास मनोविज्ञान से जुड़े प्रश्न सामान्य रहे, सामान्य ज्ञान के प्रश्न औसत रहे हैं। परीक्षा की तैयारी पहले से कर रही थी, इसलिए पेपर अच्छा हुआ। - रामबेटी, पीलीभीत
विज्ञापन

- प्रश्न पत्र औसत रहा है, सीडीपी आसान रही, पहले से तैयारी करके आई थी। वहीं, गणित व विज्ञान के प्रश्न कुछ कठिन रहे, कोई नकारात्मक मार्किंग नहीं थी, इसलिए प्रश्न पत्र ठीक रहा। - प्रियंका, शाहजहांपुर

- टीईटी की परीक्षा आसान रही, मेरे विषय समाजशास्त्र व संस्कृत थी। बालविकास मनोविज्ञान के प्रश्न भी औसत स्तर के रहे। समाजशास्त्र के प्रश्न कुछ कठिन रहे। - दानिश, रामपुर

- मेरी उम्र 52 वर्ष है, पहले से शिक्षक हूं, लेकिन अब नए मानकों के अनुसार परीक्षा पास करना अनिवार्य हो चुका है। इसलिए परीक्षा देने आई, प्रश्न पत्र औसत स्तर का रहा। - कंचन वर्मा, बदायूं
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें