फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 41 सौ मरीजों को मिला इलाज ज्यादातर सर्दी-बुखार से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बढ़ती सर्दी के साथ अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार, खांसी, सर्दी के मरीजों की तादाद बढ़ रही है। रविवार को जिले के 80 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में इलाज के लिए करीब 41 सौ मरीज पहुंचे। ज्यादातर बुखार और सर्दी से पीड़ित रहे। यूपीएचसी के नोडल डॉ. अजमेर सिंह के मुताबिक, केंद्रों के निरीक्षण में सबसे ज्यादा बुखार, सर्दी के मरीज देखे जाने का पता चला।
विज्ञापन

बच्चों में कोल्ड डायरिया के भी लक्षण मिले। बुजुर्ग तेज बुखार और खांसी की चपेट में पाए गए। सांस लेने में तकलीफ के भी मरीज ज्यादा रहे। जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। बताया कि सर्दियों में त्वचा रुखी होने पर खुजली, दाद के भी मरीजों को लोशन दिए गए। मेले में सर्वाधिक 600 रोगी बुखार से पीड़ित रहे।
750 त्वचा रोगी, 260 नेत्र रोगी, 120 उच्च रक्तचाप, 170 शुगर के मरीज पहुंचे। जो गंभीर मरीज रहे, उन्हें सर्जरी या मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें