फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहतूत तोड़ने पर झोलाछाप ने बच्चों को बेल्टों से पीटा

Tue, 28 Apr 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज के गांव हरहरपुर मटकली में शहतूत तोड़ने पर 8-12 वर्षीय बच्चों को दुकान में बंद करके बेल्टों से झोलाछाप ने पीटा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को उपचार के लिए नवाबगंज भेजा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गांव के साहिल, अयान और जानेआलम गांव में ही एक झोलाछाप के यहां लगे पेड़ से शहतूत तोड़ने गए। उन्होंने शहतूत तोड़े। इस दौरान झोलाछाप ने बच्चों को पकड़ लिया। बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि झोलाछाप ने बच्चों को दुकान में ले जाकर उसका शटर गिरा दिया। बंद करके बच्चों को बेल्टों और केबल से पीटा। इससे बच्चे घायल हो गए। उनके शरीर पर निशान बन गए। मौके पर लोग जुटे, उनके कई बार कहने पर झोलाछाप ने बच्चों को छोड़ा। परिजनों ने झोलाछाप से नाराजगी जताई तो धमकी दी गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने आरोपी झोलाछाप को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि घायल बच्चों को मेडिकल के लिए नवाबगंज भेज दिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर एसडीएम कोर्ट भेजा है।

बच्चों पर चोरी का आरोपआरोपी की पत्नी ने भी पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि बच्चों ने घर में चोरी की और उनको डांटने पर 15-20 लोगों ने घर में घुसकर दहशत फैलाई। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें