फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झोलाछाप ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। कस्बे में क्लीनिक चलाने वाले एक झोलाछाप ने टॉफी देने के बहाने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर आसपास के लोग झोलाछाप की दुकान में पहुंचे तो बच्ची बेसुध मिली। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। भुता थाने के गांव मल्लपुर निवासी हाकिम पिछले दो साल से भुता कस्बे में क्लीनिक चलाता है। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे क्लीनिक के पास गली में खेल रही पांच साल की बच्ची को वह टॉफी देने के बहाने अपनी दुकान में ले गया। कई लोगों ने उसे बच्ची को ले जाते हुए देखा।
विज्ञापन

कुछ देर के बाद हाकिम की दुकान से बच्ची के चीखने की आवाज आने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग और बच्ची के परिवार वाले क्लीनिक में पहुंचे तो बच्ची बेसुध पड़ी थी। लोगों को देखते ही हाकिम वहां से भागने लगा। इस पर बच्ची के परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर हाकिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें