फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में गोली मारकर झोलाछाप की हत्या

विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

गांव की पुलिया के पास रात करीब नौ बजे हुई वारदात
विज्ञापन

गोली मारने के बाद बाइक और तमंचा छोड़कर भागा आरोपी

बहेड़ी। दैयाभोज गांव में रहने वाले झोलाछाप 30 वर्षीय ओमप्रकाश शर्मा की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के बाहर पुलिया के पास बरामद हुआ। हत्या के बाद आरोपी घटना में प्रयुक्त तमंचा और अपनी बाइक भी वहीं डालकर फरार हो गया। झोलाछाप के भाई रामचंद्र शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश शर्मा की उत्तराखंड बार्डर के गांव अर्सियाबोझ में क्लीनिक था। बाइक से वह रोजाना ही वहां आते-जाते थे। परिवार वालों के मुताबिक शुक्रवार रात दुकान बंद करके बाइक से वह घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे गांव के लोगों ने पुलिया के पास से गोली चलने की आवाज सुनी। इसके बाद दो-तीन गांव वाले इकट्ठे होकर वहां पहुंचे तो ओमप्रकाश वहां पड़े थे और उनके सीने में गोली लगी थी। उनकी बाइक और तमंचा भी वहीं पड़ा था। एक गांव वाले फौरन ही ओमप्रकाश के घर पहुंचे और घटना की सूचना दी। परिवार वाले उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर गीतेश कपिल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तमंचे को कब्जे में ले लिया। रात में ही शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पति के पास दो महीने के बच्चे को लिटाकर बेसुध हुई पत्नी

रामचंद्र के परिवार में उनकी पत्नी प्रीती और दो महीने का बच्चा है। पति की मौत की सूचना पर प्रीती दुधमुंहे बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची और बच्चे को उनके पास लिटाकर बार-बार उसे सुलाने की बात कहकर बिलखने लगी और कुछ ही देर बाद बेसुध हो गई। इस मामले में ओमप्रकाश के भाई रामचंद्र शर्मा ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कारण तलाशने में जुटी पुलिस

रामचंद्र के परिजन ने कोई रंजिश होने से इनकार किया है। पुलिस ने अर्सियाबोझ गांव जाकर उनके क्लीनिक के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। साथ ही मौके से बरामद बाइक के बारे में भी जानकारी कराई जा रही है।

हत्या के बाद आरोपी तमंचा और अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए हैं। किसी से रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है। क्लीनिक के आसपास भी विवाद की जानकारी कराई जा रही है। - अजय कुमार गौतम, सीओ बहेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें