फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी से लाैट रही महिला से छेड़खानी करने का आरोपी झोलाछाप गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। क्लीनिक में महिला को बंद कर छेड़खानी करने व मारपीट करने के मामले में थाना पुलिस ने आरोपी झोलाछाप शाकिब खान को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने इसी आरोप में सोमवार को शांतिभंग में कार्रवाई की थी। बाद में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया।
महिला का आरोप है कि परिवार में शादी समारोह था। बृहस्पतिवार देर रात ड़ेढ बजे वह शादी समारोह से लौट रही थी। तभी आरोपी उसे क्लीनिक में खींच लिया। अपने अन्य साथियों के साथ उसका मुंह बंदकर छेड़खानी की। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी के चंगुल से उसे छुड़ाया।
इस दौरान आरोपियों ने महिला व उसके देवर की भी पिटाई लगाई। थाना पुलिस में शिकायत करने पर उसकी जब सुनवाई नहीं हुई तो अगले दिन सुबह शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों के नेता थाने पहुंचे और हंगामा किया, तब जाकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। संवाद
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने सीएमओ से की शिकायत, होगी जांच
आंवला। उप्र उद्योग व्यापार मंडल प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील गुप्ता ने सीएमओ को पत्र लिखकर बताया कि आरोपी झोलाछाप अवैध तरीके से क्लीनिक संचालित करत सीधे-साधे व जरूरतमंदों का उत्पीड़न करता है। उसके गलत इलाज से कई मरीजों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

इस मामले में सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश मिले हैं। जल्द की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें