खेत की तरफ जाता अजगर। स्रोत: ग्रामीण
फतेहगंज पूर्वी। इलाके के गांव झादा के पास बहगुल नदी से पास खेतों से जा रहे एक अजगर को राहगीरों ने शनिवार दोपहर देखा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई।
अजगर सड़क से होकर दूसरी तरफ खेतों में जा रहा था। इससे वहां मौजूद लोगों में भय व्याप्त हो गया। काफी देर तक लोग उसे दूर से देखते रहे। मामले में सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को बमुश्किल पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कई दिनों से इसकी जानकारी हो रही थी। कुछ दिनों पूर्व अजगर ने दो कुत्तों को भी अपनी जकड़ में लेकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। संवाद