फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में घायल पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। दक्षिणी हाईवे पर बीते दिनों दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए पीडब्ल्यूडी कर्मी की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम हाउस भिजवाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गौंटिया अहमदनगर निवासी गंगाराम लोक निर्माण विभाग में बेलदार के पद पर नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले वे बाइक से कहीं जा रहे थे। हाईवे पर गांव मंंडनपुर के निकट उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें वह गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार देर रात गंगाराम (50) की सांसें थम गईं। पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रो कर हाल बेहाल है। संवाद

हादसे में मिनी लोडर पलटा, कई मजदूर घायल

आंवला। आंवला-बिसौली रोड पर अनियंत्रित होकर पलटे मिनी लोडर गाड़ी में सवार कई मजदूर गंभीर घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार दोपहर दो बजे आंवला-बिसौली रोड पर कसूमरा की ओर से आ रहा एक मिनी लोडर सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर मनौना के समीप पलट गया। हादसे में कई लोग गंभीर घायल हो गए। थाना पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची, जबकि मौके से ही कई घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को टहा गांव में मजदूरी करके लोडर में सवार कई मजदूर अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें