बरेली। जिले में 54 लघु सेतु के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 190 करोड़ रुपये चाहिए, लेकिन जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अधिकतम पांच लघु सेतु बन सकेंगे। शासन ने फिलहाल इनके एस्टीमेट मांगे हैं। बाकी पुलों के बारे में आगे निर्णय लिया जाएगा।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की कार्ययोजना से विधायकों की प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच पुल लिए गए हैं। अगले तीन दिनों में इनके एस्टीमेट शासन को भेज दिए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की प्राथमिकता सूची के आधार पर पांच पांच पुलों के एस्टीमेट भेजे जा रहे हैं। 54 लघु सेतु कार्ययोजना में हैं। पहले चरण में 26 सेतुओं के एस्टीमेट भेजे जा रहे हैं। ब्यूरो
कितने लघु सेतु चाहिए पहले चरण में कितने बनेंगे
बहेड़ी 27 05
भोजीपुरा 04 04
फरीदपुर 05 05
आंवला 01 01
मीरगंज 09 05
नवाबगंज 07 05
बिथरी चैनपुर 01 01
योग 54 26