फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 5.81 करोड़ की लागत से दो सड़कें बनाएगा पीडब्ल्यूडी, शिव मंदिर तक कराया जाएगा निर्माण

Wed, 26 Nov 2025 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में दो सड़कों के निर्माण के लिए 5.81 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। पीडब्ल्यूडी धर्मार्थ योजना के तहत दोनों सड़कों का निर्माण कराएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पीडब्ल्यूडी धर्मार्थ योजना के तहत दो सड़कों का निर्माण कराएगा। 5.81 करोड़ की इस परियोजना को स्वीकृति देने के साथ ही करीब दो करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। नवाबगंज के शहरी भाग व एनएच-74 से ईधजागीर गांव के शिव मंदिर तक निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन


धर्मार्थ योजना के तहत लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से नवाबगंज शहरी भाग में दो किमी सीसी, नाली और इंटरलाकिंग कराने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस काम के लिए 2.45 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
वहीं एनएच-74 से ईधजागीर शिव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया था।

शासन ने 1.40 किमी सड़क निर्माण कराने की स्वीकृति दी है। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए 91.38 लाख रुपये की स्वीकृति देते हुए 45.69 लाख की रकम आवंटित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें