फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareiilly News: पीडब्ल्यूडी अधिकारी के रसोइया ने परात में जलाई आग, सुबह कमरे में मिली लाश, दम घुटने से मौत

Thu, 15 Jan 2026 06:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पीडब्ल्यूडी अधिकारी के रसोइया की मौत हो गई। वह बुधवार रात कमरे में परात में आग जलाकर सो गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव चारपाई पर मिला। आशंका है कि दम घुटने से रसोइया की मौत हुई है। 
विज्ञापन
चारपाई के नीचे रखी मिली परात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पीडब्ल्यूडी अधिकारी के रसोइया का शव बृहस्पतिवार को बंद कमरे में चारपाई पर मिला। घटना पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के सरकारी आवास में हुई। बंद कमरे में रखी परात में राख मिली है। इससे माना जा रहा है कि रसोइया ने ठंड से बचाव के लिए परात में आग जलाई होगी, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। छानबीन के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता केके सिंह का सरकारी आवास पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में है। यहां अलीगंज के गांव ढकिया निवासी 50 वर्षीय वीरेंद्र सिंह रसोइया के रूप में काम करते थे। सरकारी आवास में ही अभियंता ने उन्हें अलग से कमरा दे रखा था। वीरेंद्र बुधवार रात खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। उन्होंने एक परात में आग जला रखी थी। सुबह वह नहीं जागे तो केके सिंह ने उनके दरवाजे को खटखटाया।

अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा 
जवाब न मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। तब यूपी 112 को सूचना दी गई। पीआरवी स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसी। कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम भी मौके पर पहुंच गए। कमरे में जहां वीरेंद्र मृत हालत में पड़े मिले। कमरे के अंदर परात में आग ठंडी पड़ चुकी थी। हालांकि धुआं कमरे में भरा था। वीरेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
- बंद कमरे में अंगीठी या परात में आग जलाएं तो वेंटिलेशन रखें।
- बंद बाथरूम में गैस गीजर न चलाएं, वेंटिलेशन रखें।
- बच्चे और बुजुर्ग बाथरूम में ज्यादा देर अकेले न रहें।
- सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत गीजर, हीटर बंद करें।
- कमरे की हवा में गर्मी के अहसास पर ब्लोअर बंद करें।
- रात भर के बजाय दो-तीन घंटे हीटर, ब्लोअर चलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें