फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडलीय प्रतियोगिता में पुष्पेंद्र ने दूसरी बार जीती चैंपियनशिप

विज्ञापन
बालक वर्ग मंडल चैंपियन पुष्पेंद्र को ट्राफी देते राज्य सभा सांसद  मिथलेश
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय के सातवीं कक्षा के छात्र ने 200, 400 और 600 मीटर दौड़ में मारी बाजी
विज्ञापन

बरखेड़ा। शाहजहांपुर के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में हुई मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में गांव पुरैनिया रामगुलाम के कंपोजिट विद्यालय के छात्र पुष्पेंद्र लगातार दूसरी बार व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीत ली। पिछले वर्ष भी पुष्पेंद्र का प्रदर्शन शानदार रहा था। पुष्पेंद्र बुधवार को विद्यालय पहुंचे तो उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को हुई बरेली मंडल की जूनियर बालक वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में पुरैनिया रामगुलाम के कंपोजिट विद्यालय के सातवीं कक्षा के छात्र पुष्पेंद्र ने सोमवार को 200, 400 और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुष्पेंद्र ने लगातार दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल की है। मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य मिथलेश कुमार ने छात्र को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश चंद्र गंगवार ने बताया कि पुष्पेंद्र इससे पूर्व तीन बार 200 व 400 मीटर दौड़ में तीन बार जिला चैंपियन रहा है। वर्ष 2023-24 में प्रदेश स्तर पर जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान पा चुका है। इस उपलब्धि के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने छात्र पुष्पेंद्र के निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें