फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: हत्या की साजिश रचने वाला जेल से छूटा तो गवाहों को धमकाया, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Sun, 08 Mar 2026 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में जेल से छूटने के बाद आरोपी ने पुष्पेंद्र हत्याकांड के गवाहों को धमकाया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जेल से पुष्पेंद्र की हत्या की योजना बनाने वाले ने जमानत पर छूटने के बाद पुष्पेंद्र हत्याकांड के गवाहों को धमकाना शुरू कर दिया। वह गवाहों को उनके घर में घुसकर धमकाने लगा। जान से मारने की धमकी से सहमे पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी अवधेश को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गेंदनलाल ने बताया होली वाले दिन वह अपने परिवार के साथ घर में त्योहार मना रहे थे। गांव निवासी दबंग अवधेश, नीरज व पवन उनके घर में घुस आए। उनसे व उनके बेटे गिरीश के साथ गालीगलौज व झगड़ा करने लगे। घर में मौजूद परिवार की महिलाओं को भी धमकाया। कहा कि अगर तुमने न्यायालय में चल रहे पुष्पेंद्र हत्याकांड में गवाही दी तो तुम सबको जान से मार देंगे। जो लोग गवाही दे चुके हैं, उन्हें हम ढूंढ रहे हैं, मिलते ही उन्हें भी जान से मार देंगे।

त्योहार के दिन घर में शोरशराबा होता देख आसपड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो तीनों आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत तुरंत 112 डायल कर पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है तीन लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। एक आरोपी को शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पांच गोलियां मारकर की गई थी हत्या
पुष्पेंद्र की पिछले वर्ष दिनदहाड़े पांच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अवधेश इस हत्याकांड में आरोपी है और इस समय जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। पीड़ित परिवार आरोपियों से डरा हुआ है। उनका कहना है कि सभी गवाहों को आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। चूंकि इससे पहले पुष्पेंद्र भी अपने भाई विनोद की हत्या में गवाह था। सजा होने से पहले ही हमलावरों ने इसीलिए पुष्पेंद्र की हत्या कर दी थी। पुष्पेंद्र हत्याकांड में 13 लोग जेल गए थे। इनमें से कुछ को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें