फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: स्टार नाइट में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने अपनी आवाज से बिखेरा जादू, जमकर थिरके युवा

Mon, 06 Apr 2026 03:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर में लखनऊ हाईवे के किनारे स्थित फ्यूचर यूनिवर्सिटी में रविवार को स्टार नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने अपने गानों से ऐसा समां बांधा, जिससे युवा खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। 
विज्ञापन
सुनंदा शर्मा के गानों पर झूमे युवा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की फ्यूचर यूनिवर्सिटी में रविवार को आयोजित स्टार नाइट में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने अपने गीतों पर शहरवासियों को जमकर नचाया। मेरी मम्मी नू पसंद नइयों तू..., जानी तेरा ना..., चंडीगढ़ का छोरा..., दूजी बार प्यार होया सोण्या... एक के बाद एक हिट पंजाबी गीतों की प्रस्तुति पर छात्र, शिक्षक, कर्मचारी समेत मौजूद अन्य दर्शक थिरकते रहे। कार्यक्रम के दौरान एक बार भीड़ बेकाबू हो गई तो पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति को संभाला। 

विज्ञापन

स्टार नाइट कार्यक्रम में पोस्टर दिखाती युवती - फोटो : संवाद
दोहरे सुरक्षा घेरे में गायिका सुनंदा शर्मा ने प्रस्तुति शुरू की तो यूपी पर पंजाब का रंग चढ़ गया। इस दौरान पंजाबी म्यूजिक के तड़के के बीच युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। इस महफिल के साथ ही फ्यूचर विश्वविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव फ्यूचर फेस्टा 2026-नवरंग का समापन हो गया। 

स्टार नाइट में युवाओं में दिखा जोश - फोटो : संवाद
सुनंदा शर्मा ने कहा- बरेली में आना यादगार अनुभव 
फ्यूचर यूनिवर्सिटी के युवाओं का उत्साह देख सुनंदा शर्मा ने कहा कि बॉलीवुड में यह शहर झुमके के लिए जाना-पहचाना जाता है। यहां आकर प्रस्तुति देना मेरे लिए यादगार अनुभव है। यहां के युवाओं में अपार ऊर्जा है। इस दौरान फ्यूचर यूनिवर्सिटी के चांसलर मुकेश गुप्ता, यूनिवर्सिटी की प्रथम महिला संध्या गुप्ता और प्रो-चांसलर दीप गुप्ता भी मंच पहुंचे। कुलाधिपति ने कहा कि पढ़ाई के साथ अपनी संस्कृति और कला का आनंद लेना भी जीवन का अहम हिस्सा है। 
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान भीड़ हुई बेकाबू - फोटो : संवाद
भीड़ ने तोड़ दी बैरिकेडिंग
फ्यूचर विश्वविद्यालय में रात साढ़े आठ अजे कार्यक्रम शुरू हुआ तो युवाओं की भीड़ जुट गई। युवाओं की दीवानगी का आलम यह रहा कि भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकारकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें