फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली- शुरू हुई नियमित जनसुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय से स्थगित चल रही जन सुनवाई को सोमवार से नियमित कर दिया गया है। इस दौरान एडीजी, डीआई और एसएसपी ने अपने कार्यालयों में बैठकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लागू हुआ तो अधिकारियों के कार्यालय में प्रतिदिन होने वाली जनसुनवाई को भी स्थगित कर दिया गया था। हालांकि इस दौरान कुछ अधिकारी अपने कार्यालयों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई कर रहे थे मगर शासन के आदेश पर सोमवार से इसे नियमित कर दिया गया। सोमवार को एसएसपी शैलेश पांडेय ने अपराह्न 11 बजे से एक बजे तक शिकायतें सुनीं। इस दौरान उनके कार्यालय में 90 शिकायतें पहुंचीं। डीआईजी राजेश पांडेय ने दोपहर ढाई बजे तक जनसुनवाई की। इस दौरान करीब 20 मामले पहुंचे। एडीजी अविनाश चंद्र भी जनसुनवाई के समय कार्यालय में मौजूद रहकर शिकायतें सुनते रहे। उनके कार्यालय में सोमवार को 32 शिकायतें पहुंचीं। सभी जगह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिकायतें सुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें